DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्लीराजहरा में आज भक्ति का संगम: कथावाचक कामता प्रसाद शरण के मंच पर गूंजेंगे ज्योति सोनी के भजन

बालोद। दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 13 में आज 27 अप्रैल को संध्या 5 बजे एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी के सानिध्य में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस विशेष अवसर पर लोक गायिका ज्योति सोनी अपने साथियों के साथ हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भजनों की प्रस्तुति देंगी।


भजनों से सजेगा भक्ति और संस्कृति का संगम

लोक गायिका ज्योति सोनी अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति से ओतप्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम कराएंगी। उनकी प्रस्तुति से पूरे माहौल में भक्ति रस की सरिता बहने की उम्मीद है।


दूरदर्शन में दे चुकी हैं प्रस्तुति

ज्योति सोनी रायपुर दूरदर्शन में ‘वंदे मातरम्’ गीत की प्रस्तुति दे चुकी हैं। उनके संगीत मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के मोहन सुंदरानी एवं दल्लीराजहरा निवासी गीत-संगीतकार भुवन साहू हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं।


श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में जुटने की उम्मीद

आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिन्हा एवं अन्य आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


श्रद्धालुओं से की गई अपील

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथावाचक कामता प्रसाद शरण जी के प्रवचन एवं ज्योति सोनी के भक्ति गीतों का लाभ उठाएं।

You cannot copy content of this page