DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मरदेल की युवा वर्ग ने मारी बाजी

डौंडी। जोन स्तरीय सांसद खेल ग्राम पंचायत अवारी में हुआ। मरदेल की शिक्षिका मोना रावत के मार्गदर्शन में युवा वर्ग सामूहिक खेल में बाजी मारी है। आयु वर्ग 18-40 सामूहिक खेल बॉलीबॉल महिला वर्ग में सीमा व ग्रुप, कब्बडी महिला वर्ग में चमेली व ग्रुप, कब्बडी पुरुष वर्ग में भावेश कुमार व ग्रुप प्रथम रहा। इसी प्रकार एकल खेल में आयु वर्ग 18-40 पुरुष वर्ग तरुण कुमार 100 मीटर दौड़ में प्रथम, महिला वर्ग खिलेश्वरी गेड़ी प्रथम, गिल्ली डंडा में द्वितीय स्थान पर रही 40+ महिला ग्रुप में कुमारी बाई गेड़ी में प्रथम, 100 मीटर और लंबी कूद में द्वितीय स्थान पर रही। इस सांसद खेल में विशेष योगदान पंच सावेद नेताम, शिक्षक हरिशंकर नरेटी, पशु सखी प्रियंका कोरेटी और महिला स्व. सहायता समूह की अध्यक्ष पूर्णिमा बाई का रहा। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच मानकी बाई कोमरे, सचिव मंगल सिंह कोसमा, ग्राम पटेल ज्ञान सिंह कोरेटी व जेब सिंह दरपट्टी ने हर्ष व्यक्त करते हुये आगे भी विजेता बने इसके लिए बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें दिये।

You cannot copy content of this page