DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 24 दिसंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

बालोद– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में बुधवार 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 03 नियोजकों द्वारा लगभग 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में एसआर हास्पिटल रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में मेडिकल आफिसर, डेंटिस्ट, डायलिसिस टेक, नर्सिंग स्टाफ, फिल्ड आॅफिसर, कार्पोरेट मैनेजर, जीएम मार्केटिंग, मल्टीपल वर्कर, कालेज प्रिंसिपल, लेक्चरर, आईटी इंचार्ज, गार्ड, लाइब्रेरियन, कुक, एकांउटेंट, आया, वेल्डर, फिटर के कुल 98 पद, एसआईएसएस दुर्ग में सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के कुल 481 एवं जिंदल स्टील एंड मशीन रायपुर में मैकेनिस्ट, टर्नरएवं वेल्डर के 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page