DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सोखता को लेकर जागरूक कर रही महिला कमांडो, घर-घर जाकर कह रही: घर के पानी को गली में न बहाएं

बालोद। बालोद जिले की महिला कमांडो लोगों को घर-घर सोखता बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहीं। जो सोखता ना बनाकर गलियों में बाहर गंदा पानी बहाते रहते हैं उन्हें गांधीवादी तरीके से अपील की जा रही कि ऐसा न करें। अपने घर का गंदा पानी गली में बिल्कुल ना बहाएं बल्कि सोखता बनाकर इसे सुरक्षित करें। महिला कमांडो अपने कार्यों के बल पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। जो भी समस्या जनहित में उनके सामने आती है उसे हल करने का प्रयास करती है। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि गांव में भ्रमण के दौरान बहुत सारी अच्छी-अच्छी बातें देखने और सीखने को मिलती है। सुनील चंद्रवंशी जिला पंचायत सीईओ से हुई चर्चा अनुसार यह ज्ञात हुआ कि कुछ ग्रामों में घर का पानी लोग गलियों में बहने देते हैं। इससे काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए महिला कमांडो की बैठक में अवगत कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया और गांधी-वादी तरीके से ऐसे लोगों को घर के निकासी द्वार के पास सोखता गड्ढा बनाने का सुझाव देने हेतु कहा गया। इस क्रम में सिब्दी महिला कमांडो सरपंच ने लोगों से संपर्क किया। कुलेश्वरी साहू महिला कमांडो ने बताया कि हम लोग 8 कमांडो हैं। जो हमारे गांव में घर का पानी गली में बहाते थे उन्हें गली में पानी न बहाने और सोख्ता गड्ढा बनाने समझा रहे हैं। हमारी बात को लोग मान भी रहे और पानी निकासी के लिए घरों के बाहर सोखता गड्ढा बना रहे हैं। बाजार पारा के भूपेंद्र ठाकुर, दिनेश साहू आबादी पारा, शकुन साहू ठाकुर देव पारा, भूपेंद्र साहू स्कूल पारा ने सोखता बनाकर अपने घर का पानी गली में बहने से रोके हैं और यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस जागरूकता अभियान में कमांडो टीम में लता साहू, राधिका साहू, ललिता पटेल, सरोज साहू, गोमती साहू, प्रमिला साहू, कीर्ति साहू, सरपंच एवं ग्राम वासियों का सहयोग रहा। जो लोगों को लगातार सोखता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page