DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- चूल्हापथरा के पास पलटी ट्रैक्टर, एक की मौत, एक गंभीर

ऋषभ पांडेय, गुरुर। गुरूर ब्लाक के ग्राम चूल्हापथरा में शाम को 4 बजे एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई तो दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक घटना ट्रैक्टर पलटने से हुई है। जिसमें मौके पर ग्राम सोनाईडोंगरी के रहने वाले 40 वर्षीय राजेश कुमार देहारी की मौत हो गई है। तो वहीं घायल व्यक्ति का नाम 38 वर्षीय कौशल भुआर्य निवासी चूल्हा पथरा बताया जा रहा है। दोनों ट्रैक्टर के इंजन में सवार होकर कहीं से आ रहे थे। इस दौरान मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट गई और मौके पर ही ट्रैक्टर में दबने से राजेश की मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके गुरुर से संजीवनी 108 पहुंची। घायल को अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी रेफर किया गया। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची व मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page