डॉ. बीएल. साहसी ने लिखी राजनांदगांव रियासत से जुड़ी 1900-1947 तक इतिहास, विधायक के हाथों हुआ पुस्तक का विमोचन



बालोद –डौंडीलोहारा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम किल्लेकोडा में पदस्थ डॉक्टर बी .एल. साहसी (व्याख्याता) द्वारा रचित पुस्तक राजनांदगांव रियासत के सामाजिक, राजनीतिक आर्थिक इतिहास का विमोचन विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर गुंडरदेही क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा किया गया । उनके द्वारा डॉक्टर साहसी को शाल, श्रीफल ,कलम प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस पुस्तक में रियासत के 1900-1947 तक के इतिहास का वर्णन है।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी डॉक्टर साहसी द्वारा अंजलि पत्रिका 2006 -07 ,2008 -09, 2009-10 में तथा डड़सेना सेना पत्रिका का रचना कर चुके है । कहते हैं कि सफलता का पहला रहस्य है ,आत्मविश्वास से अगर व्यक्ति किसी कार्य का संपादन लक्ष्य बनाकर करें तो सफलता उसकी कदम चूमती है। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की व्यक्ति को कड़ी मेहनत ,लगन आत्मविश्वास, हार ना मानना, समय का सदुपयोग ,सुखों का त्याग इत्यादि, करना आवश्यक है तभी सफलता मिलती है, इस प्रकार का लक्ष्य का मार्ग अपनाकर डॉक्टर साहसी चल रहे हैं कुछ समय बाद उनकी दो पुस्तक का और विमोचन होना है।

उनके इस साहित्य लेखन के लिए अब तक डॉक्टर साहसी जी को शिक्षा रत्न 2023, राज्यपाल पुरस्कार 2024, महात्मा ज्योतिबा फुले पुरस्कार 2024 -25, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2024, छत्तीसगढ़ डढ़सेना पुरस्कार रायपुर 2024 ,छत्तीसगढ़ डढ़सेना पुरस्कार भिलाई 2024, से सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस कार्य के लिए डॉक्टर वासुदेव साहसी (बड़े भैया प्रोफेसर), राजेश कुमार साहसी (आयकर अधिकारी छोटे भाई), अजय मुखर्जी (प्राचार्य) वाय. एस.मरकाम( वरिष्ठ व्याख्याता) श्रीमती किरण साहसी (भाभी वेटरिनरी ऑफीसर), सी. जी.पटेल (व्याख्याता ),जे.पी .बांधव (व्याख्याता) श्रीमती ममता साहसी( पत्नी) श्रीमती अंकिता साहसी (बहुरानी) हेमेंद्र साहू (व्याख्याता) ,घनश्याम पटेल( व्याख्याता )ललित देवहारी, त्रिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम, श्रवण यादव ,धर्मेंद्र निषाद, जयेश ठाकुर ,श्रीमती हर्षा देवांगन, नरेंद्र यादव ,मदन, नरेंद्र ढाले, डोमेन्द्र कुमार साहसी, हर्षवर्धन साहसी ,आशु, श्रृंगी ,होम लाल साहसी भैया, लालाराम साहसी, ललित साहसी ,भुवनेश्वर, सोहन, संदीप ,लोकेश, लिवन, काजल, नेहुल, प्यारेलाल निषाद, भगवानी ,धर्मेंद्र कुमार साहू, अशोक कुमार निर्भय भंडारी वीरेंद्र कुल्हार्य, इंद्रजीत सिन्हा, अशोक सिन्हा, अधन सिन्हा, कुशल देवदास, सूरज तिवारी, शिवेंद्र बहादुर, श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच),उत्तरा बाई, यशस्वी शर्मा, गुलाब बाई शर्मा आदि ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page