DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विसेशर भारद्वाज बने डौंडीलोहारा सेन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष और घनश्याम सेन सचिव

बालोद। जिला सेन समाज बालोद अंतर्गत ब्लॉक डौंडीलोहारा सेन समाज का चुनाव जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक के कुशल मार्गदर्शन में सेन भवन डौडी लोहारा में सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से विशेषर सेन ब्लॉक अध्यक्ष, शालिकराम कौशिक उपाध्यक्ष, घनश्याम श्रीवास सचिव, मोहनलाल कौशिक सहसचिव, हिम्मत सेन कोषाध्यक्ष, महामंत्री तोरन श्रीवास, ईश्वर शांडिल्य संगठन मंत्री, विजय भारद्वाज सोशल मीडिया प्रभारी और देवसिह श्रीवास संरक्षक के पद पर चुने गए। कार्यकारिणी में संजीत कुमार सेन,बलदाऊ सेन, गोरेलाल सेन, कीर्तन सेन, अशोक सेन, डामन लाल सेन नोहर सेन,अशोक श्रीवास शामिल हैं। उक्त चुनाव में जिला सेन समाज की ओर से चुनाव अधिकारी टेटकु राम सेन प्रधानाध्यापक माहुद , पर्यवेक्षक कुमार सेन दल्ली राजहरा ने सम्पन्न कराया। जिला सेन समाज सोशल मीडिया प्रभारी उमेश सेन ने बताया कि पूर्व मे हुए ज़िला सेन समाज चुनाव की की प्रकिया के तहत डौंडीलोहारा में ब्लाक सेन समाज का चुनाव सम्पन्न कराया गया। डौंडीलोहारा ब्लाक में आठ ईकाई केन्द्र हैं, इन आठो केन्द्रों से दो दो नाम ब्लाक चुनाव के लिये मंगाये गये थे, कुल 18 नाम ब्लाक चुनाव के लिए आये। एक नाम वापस हुआ। कुल 17 नामो पर विचार करते हुए ज़िलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने एक चयन समिति का गठन किया। उस चयन समिति में ईकाई ब्लाक एवम् जिला के पदाधिकारियों को रखा गया। चयन समिति द्वारा जिन पदों पर दो नाम आये उन पर सर्व सम्मति से विचार-विमर्श कर एक नाम तय कर पदाधिकारी व कार्यकारिणी तय किया गया। जिसे सर्व मान्य कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। चुनाव सम्पन्न कराने में जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला संरक्षक जगन कौशिक, उपाधयक्ष लोकेश कौशिक, सचिव रामकुमार सेन, सहसचिव धनी राम कौशिक, महासचिव लोचन सेन, संगठन मंत्री संतोष श्रीवास, कन्हैया श्रीवास, भीषम श्रीवास, ओमप्रकाश कौशिक, डोमार सेन, नारायन सेन, रमेंद्र सेन,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जीवन सेन सहित ब्लॉक डौंडीलोहारा के समस्त ग्रामों से समाजिक जन की उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page