DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज की अस्मिता की रक्षा और अधिकारों को लेकर जिला सेन समाज बालोद की अगवाई में कलेक्टर को प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा जाएगा

बालोद। जिला सेन समाज जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक ने बताया कि 7 अक्टूबर मंगलवार को सेन समाज के अस्मिता की रक्षा एवम् अधिकारों को लेकर प्रदेश व्यापी ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवम् गृहमंत्री छग शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के सन्दर्भ में बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेन समाज के परम्परागत व्यवसाय को अन्य समाज के लोगों के द्वारा किए जाने से आजीविका पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इस पर शासन स्तर पर बंदिश लगाई जाए। अवैध स्पा सेंटरों की जांच कर अवैध व अनैतिक कार्यों पर रोक लगाई जाए। शासन द्वारा समाज के उत्थान व विकास के लिए केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है परन्तु बोर्ड से कोई फ़ायदा सेन समाज को नही मिल रहा है। बोर्ड से प्रत्यक्ष लाभ समाज को मिले इसके लिए बोर्ड में बजट का प्रावधान किया जाए। नगरीय निकायों एवम् पंचायत स्तर पर व्यावासिक परिसर का निर्माण कर सेन समाज हेतु आरक्षित किया जाए। केन्द्र सरकार एवम् राज्य सरकार के मंत्रालय में ट्रेंड मेन एवम् अन्य पदों पर सेन नाई की भर्ती किया जाए इस हेतु शासन स्तर पर नाई ट्रेड की भर्तीयो में अन्य समाज के लोगों की भर्ती बंद किया जाए । संत शिरोमणि श्री सेन जी महराज के जयंती तिथि पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए । गांवों में कार्य करने वाले सेन नाईयों को मेहनताना के रुप में मिलने वाली अनाज धान को समर्थन मूल्य में शासन खरीदे। उक्त सभी मुद्दों और समस्याओं के सन्दर्भ में ज्ञापन जिला कलेक्टर को 7 अक्टूबर को सौपा जाएगा। अतः समस्त स्वजातीय बंधुओं एवम् जिले के समस्त सैलुन व्यवसाईयों को जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 10 बजे उपस्थित होने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page