DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में भव्य दशहरा 6 अक्टूबर को

बालोद। बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में युवा शक्ति दशहरा उत्सव समिति कएवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 6 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 30 फ़ीट रावण का पुतला दहन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में समिति सहित ग्राम वासी जुटे हुए हैं। रात्रिकालीन कार्यक्रम में सूरज के किरण लोक कला नाच पार्टी ग्राम धमदीटोला जिला गोंदिया महाराष्ट्र की प्रस्तुति होगी। पुतला दहन के पूर्व शाम 5.30 बजे से गांव में राम, रावण दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके उपरांत बाजार चौक के पास रात नौ बजे आकर्षक आतिशबाजी के बीच पुतला दहन होगा। उक्त जानकारी देते हुए समिति के सदस्य हेमशंकर देशमुख और शिव साहू ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी तरह की भगदड़ न हो और कोई पुतला दहन में बाधा ना डालें इसके लिए चेतावनी की जारी की गई कि अगर कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाता है, रावण के पुतले को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाता है तो वह स्वयं जिम्मेदार रहेगा। उससे आर्थिक दंड लिया जाएगा। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

You cannot copy content of this page