DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में कांग्रेसियों ने मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती

बालोद – विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के आदर्शों,जीवनी,त्याग,बलिदान एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, मंगल साहू , जीवन बांदे, डालम पारख, जैताराम ठाकुर जनपद सदस्य, वंदना पारख पार्षद, अजय ठाकुर पार्षद ,कोजम टंडन पार्षद ,राजू पारख, दिलीप देशलहरा, राजेश साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page