DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों ने मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती

बालोद। राजीव भवन भालोद में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। तैलचित्र में माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सौहार्द्र के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। यज्ञ देव पटेल ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन में प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने सिद्धांतों पर अडिग थे। रेलमंत्री रहते हुए एक बार रेल दुर्घटना हो जाने पर शास्त्री जी ने इस्तीफ़ा दे दिया था। आज की राजनीति में ईमानदारी का ऐसा उदहारण देखने नहीं मिलता। इसके पश्चात् सभी कांग्रेसजन रघुपति राघव राजा राम गाते हुए घड़ी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे और वहां गांधी जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, रामजी भाई पटेल, प्रेमचंद क्षीरसागर, रवि प्रकाश यादव, कमलेश श्रीवास्तव, शम्भु साहू, अंचल प्रकाश साहू, अनिल यादव, कशीमुद्दीन कुरैशी, सतीश यादव, सुनील मालेकर, निर्देश पटेल, सुमित शर्मा, सत्यम जैन, देवेन्द्र साहू, नरेंद्र सिन्हा, एनू साहू, यश पर्चानी, रवि कोटेंद्र सहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page