DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला प्रभारी पुनारद निषाद ने ली बैठक, आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर हुआ गहन चिंतन

विधासनभा चुनाव के बाद जिला के प्रभारी का पहला बैठक,चुनाव में हार के बाद अब संगठन को बढ़ाने में लगी आप पार्टी

बालोद/गुरुर– आम आदमी पार्टी जिला बालोद की जिला स्तरीय बैठक के तहत ” संजारी बालोद ” विधान सभा के ग्राम सनौद एवं ” गुंडरदेही ” विधान सभा के कस्बा अर्जुन्दा में जिला प्रभारी पुनारद निषाद एवं जिलाध्यक्ष बालक साहू के नेतृत्व में बैठक किया गया. बैठक में संगठन विस्तार तथा संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संजारी बालोद और गुंडरदेही विधान सभा की 10 समस्याएं एवं 5 सुझाव भी जिला प्रभारी जी को लिखित रूप में सौपा गया। अंत में नये साथियों को टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उक्त बैठक में संजारी बालोद विधान सभा के प्रभारी जसवंत सिन्हा, डोडी लोहारा विधान सभा के प्रभारी रोहित साहू एवं गुंडरदेही विधान सभा के प्रभारी बालक सिंह साहू के अलावा घनश्याम चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष, कैलाश बंजारे जिला सचिव, प्रकाश सोनकर जिला उपाध्यक्ष, डॉ.भुवनेश्वर कुंभकार जिला उपाध्यक्ष, मधुसूदन साहू संस्थापक सदस्य, डॉ. गुमान सिंह साहू जिला कार्यालय प्रभारी,कांता गरिहा जिलाध्यक्ष म. वि., किरण साहू जिला सचिव, श्रीराम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर, गणेश राम सिन्हा, मुकेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू, सुशील चक्रवर्ती, मेघनाथ,ओमप्रकाश साहू, कल्यान सिंह, हरिशचंद्र गजेंद्र, राजेश रात्रे,धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जयप्रकाश साहू,टेमन निषाद, मन्नूराम साहू, धनीराम ध्रुव, रमेशर निषाद, ईश्वर निषाद उपसरपंच, महावीर निषाद, समारीन निषाद, बिरझा बाई निषाद आदि क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे l

You cannot copy content of this page