DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंदाड़ी संकुल समन्वयक ने हमारे नायक के रूप में बढ़ाया जिले का मान


मोहला।कोरोना महामारी में स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी पढ़ई तुंहर दुआर योजना के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षित और नियमित पढ़ाई जारी रखने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, अधिकारियों, संकुल संकुल समन्वयको को हमारे नायक के रूप में ब्लॉग लिख कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मोहला वनांचल के अंतिम छोर में बसे कंदाड़ी संकुल के संकुल समन्वयक केवल साहू के उल्लेखनीय कार्यो को ब्लॉग के रूप में अपने आधिकारिक वेबसाइट में प्रकाशित कर स्कूल शिक्षा विभाग ने सम्मानित किया है।

ज्ञात हो कि संकुल समन्वयक केवल साहू अपनी सक्रियता और कार्यशैली के कारण एक अलग पहचान रखते है। इनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें पढ़ई तुंहर दुआर योजना का मोहला ब्लॉक नोडल अधिकारी बनाया गया। उनके प्रयासों से 100 प्रतिशत स्कूल वर्चुअल क्लास से जुड़ पाया है। जिसमें बीआरसी खोमलाल वर्मा ने सहयोग किया है।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल के लिए मोहला ब्लॉक जिले में अव्वल रहा है। स्मार्ट टीवी से डिजिटल पढ़ाई की शुरुआत मोहला से हुई जो अब पूरे जिले में विस्तार ले रहा है। केवल साहू ने भी इस कार्ययोजना पर अमल करते हुए इस योजना की कामयाबी में बहुत ही महत्वपूर्ण योजना निभाई। मोहला एबीईओ राजेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में केवल साहू ने संकुल पूरी तरह से स्मार्ट क्लास विथ डिजिटल टी.वी में तब्दील की है। मोहला वनांचल से केवल साहू का हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, एपीसी सतीश ब्यौहरे, मोहला बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, आलोक मसीह, बंशी निषाद, रूपेंद्र नंदे, मार्टिन मसीह, ओमप्रकाश देशमुख, राजकुमार यादव, मलेश मालेकर, लोकेश सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, शेख अफ़ज़ल ने बधाई देते हुए केवल साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।
मोहला वनांचल से केवल साहू का हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर निश्चित रूप से राजनांदगांव जिले और मोहला का मान पूरे राज्य में बढ़ा है। मोहला ब्लॉक से कोरोना काल मे उल्लेखनीय कार्यो के लिए अब तक एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, सोमाटोला से शिक्षक राजकुमार यादव, माटकसा से शिक्षिका श्रीमती ज्योति उके हमारे नायक के रूप में चयनित हो कर मोहला और राजनांदगांव जिले का मान बढ़ा चुके है।

You cannot copy content of this page