बोल बम समिति बेमेतरा बालोद में हुआ आगमन, हिंद सेना के द्वारा किया गया स्वागत सत्कार



बालोद। बोल बम समिति का बेमेतरा जिला से बालोद जिला में आगमन हुआ। जिसका स्वागत सत्कार समाजसेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा किया गया। साथ ही रात्रि विश्राम के लिए कक्ष का इंतजाम किया गया। उसके उपरांत सुबह कावरियो की टीम के साथ हिंद सेना की टीम कपिलेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया ।

उसके बाद कपिलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर जल लेकर कावड़ियों के साथ बोल बम के नारे की गूंज के साथ पूरी टीम जलेश्वर महादेव के लिए रावना किया गया। वहां जाकर जल अभिषेक किया गया। जिसका नेतृत्व हिंद सेना के प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी ,मां कामधेनु गौ सेवा दल जिला अध्यक्ष बालोद दिग्विजय सिंह क्षत्रिय तथा प्रदेश महामंत्री युवा हिंद सेना राहुल उपाध्याय तथा हिंद सेना के साथी युवराज नेताम, सुरेंद्र साहू, विजय सिंह, डिजेंद्र कोठारी, नूपुर यादव सहित हिंद सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्री योगी ने कहा कि हम जब एक पेड़ लगाते है,तो प्रकृति को सुरक्षित करते है,साथ ही जीव जंतु के आवास का भी इंतजाम करते है। इसलिए सभी से अनुरोध करते है कि पर्यावरण संरक्षण में सब आगे आए। साथ बेमेतरा जिला से कावरियों के द्वारा समाज सेवा के कार्य के लिए समाज सेवी संगठन को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page