DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस ने शुरू किया शिक्षा न्याय आंदोलन, विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में हुआ बीईओ दफ्तर का घेराव

बालोद। शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा शिक्षा विभाग में चल रहे विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी(BEO)कार्यालय का घेराव किया गया एवं शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार श्री कोमल ध्रुव को सौपा गया। कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि 2009 में स्व श्री मनमोहन सिंह सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया था,जिसमें अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा का अधिकार दिया गया था लेकिन छत्तीसगढ़ में वर्तमान साय सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के आड़ में ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है!वर्तमान में प्राइमरी स्कूलों में 21 छात्रों के पीछे 1 शिक्षक था,इस अनुपात को बढ़ाकर 30 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है,इसी तरह मीडिल स्कूलों में 26 छात्र प्रति शिक्षक के अनुपात को बढ़ाकर 35 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है!प्राथमिक शालाओं में कुल 18 विषय होते हैं,जिसे अब नए नियम के बाद 2 ही शिक्षकों के द्वारा पढ़ाना कैसे संभव हो सकता है?मीडिल स्कूल में भी 18 विषय और 60 बच्चों की कुल संख्या में प्रधानपाठक और उसके साथ केवल एकमात्र शिक्षक कैसे 18 विषय पढ़ा पाएंगे?इसके अतिरिक्त मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था,डाक का जवाब और अन्य गैर गैर शिक्षकीय कार्यों की जिम्मेदारी भी इन्हीं पर रहेगी!मानसून दस्तक दे चुकी है,किसान धान बोआई शुरू कर चुके हैं लेकिन सोसायटीओं में आवश्यक खाद डीएपी एवं यूरिया की भारी किल्लत है!ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए साय सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण का षडयंत्र रचा जा रहा है!जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि 10463 स्कूलों को जबरिया बंद करने से न केवल शिक्षक बल्कि उनसे संलग्न हजारों रसोइया, स्वीपर और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला स्वसहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। बालोद जिले की बात करें तो पहले 695 शिक्षकों को अतिशेष श्रेणी में रखा गया फिर प्राथमिक शाला के 150 शिक्षकों को यथावत रख दिया गया है!इससे साबित होता है कि अधिकारियों द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में धांधली की जा रही है और डौन्डी बीईओ को निलंबित भी किया गया है। गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषादजी ने राज्य के भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दावा किया था कि राज्य में 58,000 शिक्षकों के पद खाली है!विधानसभा में घोषणा किया कि 35000 पद भरे जाएंगे,इस वर्ष बजट में भी 20,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही है,लेकिन यह भर्तियां न करनी पड़े ,इसलिए 45000 पद समाप्त किये जा रहे हैं!युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी,शिक्षा विरोधी कदम है!नए सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती करके हजारों पद खत्म कर दिए हैं, जिससे शिक्षा के स्तर पर बुरा असर पड़ना निश्चित है। घेराव के पहले कांग्रेसजनों द्वारा अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में मृत 275,उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रेश हादसे में मृत 7 एवं सुकमा में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को मौन श्रद्धांजलि दी गई। घेराव कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना साहू,गुलशन चंद्राकर सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही/अर्जुन्दा के पदाधिकारीगण,जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी,बूथ अध्यक्ष, युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page