DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनौद प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माहेश्वरी यादव के युक्तियुक्तकरण पर रोक लगाने की उठी मांग, महिलाओं ने निकाली गांव में समर्थन के लिए रैली, कलेक्टर को भी देंगे ज्ञापन

बालोद। ग्राम पंचायत मनौद के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माहेश्वरी यादव को अतिशेष की श्रेणी में डाल दिया गया है। जिसका युक्तियुक्तकरण कर अन्य शाला में भेजा जाना है। इस बात की जानकारी मिलने पर मनौद वासी नाराज है और शासन प्रशासन से उक्त शिक्षिका को मनौद में ही पदस्थ रखना चाह रहे और उनका युक्तियुक्तकरण न करने की मांग कर रहें। इस मांग को लेकर खासतौर से महिलाओं ने पालकों को जागरूक करने और समर्थन जुटाने के लिए गांव में मंगलवार की रात को एक रैली भी निकाली तो इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि महेश्वरी यादव, शिक्षिका का युक्तिकरण न किया जाए। महेश्वरी यादव शासकीय प्राथमिक शाला मनौद में वर्ष 2016 से पदस्थ हैं। जो कि ग्राम मनौद अंतर्गत प्राथमिक शाला में छात्र छात्राओं की संख्या अधिक हैं तथा कक्षा 1 से 5 तक को पढ़ाने के लिए 3 शिक्षक अनिवार्य हैं। श्रीमति महेश्वरी यादव शिक्षिका के बेहतर पढ़ाई से इस गांव के छात्र छात्राओं की शिक्षा में बहुत सुधार हुआ हैं। इनका कार्य प्रशंसनीय व सराहनीय रहा हैं। इसलिए शासन से निवेदन किया जा रहा है कि प्राथमिक शाला ग्राम मनौद से महेश्वरी यादव, शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण न किया जाए, उन्हें यहीं रहने दिया जाए।मांग करने वालों में प्रमुख रूप से खेमलता साहू, कलिंदी यादव, वंदना साहू, भगवती साहू, प्रतिभा, विद्या यादव, सरिता, लता, भुनेश्वरी, फुलबाई, जानकी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

You cannot copy content of this page