DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वार्ड 20 भाटापारा रोशननगर बालोद में 20 वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग हो रही पूरी, विष्णु देव सरकार दे रही ध्यान

बालोद। वार्ड 20 भाटापारा रोशननगर में विगत 20 वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग पर बिजली, सड़क और पानी की सुविधा अब छग की भाजपा की विष्णुदेव सरकार मे मिलने लगी है। विगत 15 वर्षों से कांग्रेस की विधायक ने इस वार्ड के लिये एक भी विकास के कार्य नही किये थे। भाजपा के सरकार बनने पर बालोद के वरिष्ठ नेता यशवन्त जैन, राकेश यादव के पहल से यहा सड़क भी बनी। पेयजल की व्यवस्था हुई और बड़ी मांग 20 विद्युत पोल सहित विद्युतीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। कुछ गलियों में सीमेंटीकरण कार्य, नाली और नल कनेक्शन हेतु नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी से निवेदन किया गया है। अध्यक्ष ने उपरोक्त सभी कार्यों को पुर्ण करने आश्वस्त किया है। सुविधाओं के लिए सभी नेताओं का वार्ड वासियों ने आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी भाजपा महामंत्री संतोष कौशिक ने दी।

You cannot copy content of this page