DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत बोहारडीह के सरपंच बने युवा राजेंद्र कुमार साहू

गुरुर। ग्राम पंचायत बोहारडीह एवं आश्रित ग्राम मुजगहन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवयुवक राजेंद्र कुमार साहू को ग्रामीणों ने अपना ग्राम प्रमुख सरपंच निर्वाचित किया है। जिससे कि दोनों गांव के ग्रामीण काफी उत्साहित है। आपको बता दे की इस चुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए थे। किंतु युवा वर्ग से राजेंद्र कुमार साहू ने बाकी प्रत्याशियों को पछाड़कर 121 वोट से जीत हासिल की। जिससे युवा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह है। राजेंद्र कुमार साहू सरपंच चुनाव विजयी होने पर बोहारडीह एवं मुजगहन में विजय जुलूस निकाला गया।

जिसमें युवाओं वरिष्ठ ग्रामीण एवं महिलाओं ने डीजे की धुन में नाचते हुए जीत का जश्न मनाया राजेंद्र कुमार साहू सरपंच निर्वाचित होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत का श्रेय ग्राम के सभी मतदाताओं एवं अपने कार्यकताओं है। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। युवाओं एवं निर्वाचित पंच के साथ साथ ग्राम विकास समिति के सहयोग से नई योजनाएं बना कर गांव में जो भी समस्या है उसको निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। सुग्घर एवं स्वच्छ ग्राम का निर्माण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page