DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम पंचायत दरगहन आश्रित ग्राम दानीटोला, डोकला से सरपंच पद की प्रत्याशी त्रिभा अश्वनी बंजारे रही विजयी

गुरुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत दरगहन आश्रित ग्राम दानीटोला, डोकला से सरपंच पद की प्रत्याशी त्रिभा अशवनी बंजारे ने जीत हासिल की है जिससे ग्राम डोकला में काफी उत्साह देखने को मिला। क्योंकि यह पहला पंचवर्षीय होगा जहां ग्राम डोकला से सरपंच निर्वाचित हुई है। जिससे ग्रामीणों में और अधिक उत्साह है।

क्योंकि पिछले लंबे समय से दानीटोला एवं दरगहन से ही सरपंच बनते आ रहे थे। किंतु इस वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डोकला से प्रत्याशी होने से ग्रामीणों में पहले से ही उत्साह भरा हुआ था। हालांकि ग्राम दरगहन से भी एक प्रत्याशी उम्मीदवार चुनाव में खड़ी हुई थी किंतु ग्रामीणों ने ग्राम डोकला से त्रिभा अशवनी बंजारे को अपना सरपंच चुना गया। ग्रामीण बताते हैं कि जब से पंचायती अधिनियम लागू हुआ है तब से आज तक हमारे ग्राम डोकला से सरपंच निर्वाचित नहीं हुआ था। लगातार दरगहन एवं दानीटोला से सरपंच बनते आ रहे थे। सरपंच नियुक्त होने पर ग्राम डोकला से गिरधर सिन्हा अस्तीर साहू, आत्माराम नेताम सेवक राम साहू एवं साहू देवचंद साहू दानी टोला से सोहन पटेल तामेश्वर पटेल सहित समस्त ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। सरपंच निर्वाचित होने पर त्रिभा बंजारे ने कहा है कि यह हमारी जीत नहीं है यह कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की जीत है। हमारा कार्य गांव का विकास कार्य है।

You cannot copy content of this page