DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में सरपंच बनी श्यामा बाई मारकंडेय,ग्रामीणों ने निकाला विजय रैली,डीजे की धुन पर थिरके युवा

बालोद।बालोद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत भोइनापार में सरपंच चुनाव में श्यामा बाई मारकंडेय की जीत होने पर सभी वार्ड पंचों के साथ विजय रैली ग्रामीणों द्वारा डीजे एवं बाजे गाजे के साथ विभिन्न गलियों में निकाल कर जश्न मनाया गया।घर पहुंचने पर आरती एवं अबीर गुलाल से तिलक लगाकर श्री फल एवं साल पुष्प माला से स्वागत किया गया। निर्वाचित सरपंच श्यामा बाई मारकंडेय ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचना एवं विकास कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर पंच डामिन साहू, देवनतिन मंडावी, शकुन बाई साहू, टोमन चंद्रवंशी, मनोज बंजारे,मानक मारकंडेय, नीलकमल, सहित अन्य पंच ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page