DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक कलिहारी ने अपने जन्म दिवस पर कराया नेवता भोज

गुरुर। मंगलवार को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में डांडेसरा में के एल कलिहारी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की ओर से अपने जन्म दिवस पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें खीर पूड़ी भजिया प्रदान किया गया। शाला परिवार की ओर से उनका धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।

सेवा निवृत्त शिक्षक के.एल. कलिहारी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सभी बच्चों को नेवता भोज कराया।जिसमें सभी बच्चो को खीर पूड़ी,चॉकलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर धर्मपत्नी हेमलता व पोती पिंकी कलिहारी भी सहभागी रही। इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त शिक्षक,शिक्षिका व रसोइया गण व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page