DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरडोंगर में सम्मान समारोह आयोजित, सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान


डौंडी/बालोद। युवाओं की सोच एवं पहल पर समस्त ग्रामवासी सुरडोंगर वि. ख. डौन्डी के द्वारा अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन गांव के सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी का सम्मान साल श्री फल भेट कर किया गया | जिसमे ऐसे शख्शियत शामिल थे | जिन्होंने राज्य के और देश के विभिन्न विभागो चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग तथा लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों मे सेवा कर सेवानिवृत हो चूके है |

युवाओं की सोच रही की बुजुर्गो से मार्गदर्शन प्राप्त करे जिससे हमें और आने वाली पीढ़ी को संस्कार और मार्गदर्शन मिले कार्यक्रम मे विशेष सहयोग वर्तमान मे देश और राज्य मे कार्यरत अधिकारी कर्मचारी जो की आयकर विभाग, वायु सेना, थल सेना, डॉक्टर, इंजीनियर, आबकारी, शिक्षक, प्रोफेसर तथा लोक सेवा आयोग के विभिन्न क्षेत्रों और पदों मे सेवा दे रहे है , जिनमे गांव की बेटियां और बहूए भी है |

तथा गांव के विभिन्न व्यापारिक संस्थान का सहयोग रहा | कार्यक्रम के मुख्यअतिथि खोमेंद्र मरकाम (स्टेट टैक्स ऑफिसर दुर्ग), विशेष अतिथि तोरण सिंह मरकाम (अध्यक्ष ग्रा वि स सुरडोंगर ),अध्यक्षता कोमेश कोर्राम (सरपंच ग्राम पंचायत मरकाटोला उर्फ सुरडोंगर )रहे |

गांव के नवयुवक स्व• प्रमोद ध्रुवे जिनका आकस्मिक निधन गत 2 माह पूर्व हो गया था जिनकी भागीदारी गांव के प्रत्येक कार्यों बढ़ चढ़कर रहती थी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया | अतिथियों एवं कार्यरत अधिकारी कर्मचारियो ने अपने उद्बोधन मे सन्देश मार्गदर्शन दिया की शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है |

उन्होंने छात्र छात्राओं को कैसे पढ़ाई करे और अपना कैरियर कैसे बनाये के लिए मार्गदर्शन दिये |
गाँव के विकास के लिए सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों के द्वारा बढ़ चढ़ कर आगे आने और सहयोग करने का शपत लिया गया।


साथ ही बोर्ड परीक्षाओ मे प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किये और नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय मे चयनित छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया | रात्रि 10 बजे से ग्राम वासियो के लिए रात्रिकालीन कार्यक्रम लोकांजलि भैसबोड द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम मे नवयुवक शिव मरकाम अध्यक्ष युवराज मरकाम सचिव गौतम दर्रो, षवेश मरकाम , किशोर नागवंशी, विनय साहू,ताम्रध्वज साहू, शिवदयाल सार्वा, डोमेन्द्र साहू, नवनीत ध्रुवे, यशवंत दर्रो, जितेंद्र साहू, नोमेंद्र साहू वरुण साहू, आनंद साहू, डोमन साहू, सोमनाथ मंडवी, थानु निषाद, विश्राम यादव की उपस्थिति रही | कार्यक्रम का संचालन पंकज ठाकुर शिक्षक बुनियादी शाला डोंडी ने किया |

You cannot copy content of this page