DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरही के नरेंद्र सिन्हा का बढ़ा कद, झारखंड में होने वाले चुनाव के लिए बनाए गए समन्वयक

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम बरही के रहने वाले पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के द्वारा झारखंड में होने वाले चुनाव के तहत संसद समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्हें झारखंड के बेरमो क्षेत्र क्रमांक 35 का समन्वयक नियुक्त किया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के संबंध में विधानसभाओं और संसदीय क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के समन्वयक के रूप में देश भर से विभिन्न लोगों को नियुक्त किया गया है। जिसमें बालोद जिले से बरही के नरेंद्र सिन्हा भी शामिल हैं। उक्त नियुक्ति के तहत राज्य प्रभारी:. दीपक शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक, आर.सी.पाण्डेय , राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह की उक्त नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, विधायक संगीता भैया राम सिन्हा सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं की गई।

You cannot copy content of this page