DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीरीद में दीपावली पर हुआ सैनिक सह सम्मान का आयोजन

बालोद। ग्राम पीरीद में दीपावली के दिन सैनिक सह सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें देश के अलग अलग कोने में तैनात सेना के जवान जो सेवा दे रहे है उनका सम्मान हुआ। आयोजन में रितेश कुमार दिल्लीवार, आईटीबी में इंस्पेक्टर ,मनोज कुमार साहू इंडियन नेवी ,रोहित कुमार देशमुख जी डी में, संतोष कुमार देशमुख जी डी में, तोमन लाल मंडावी बीएसएफ में, राकेश कुमार मंडावी जिला पुलिस में , चंद्रदर्शन देशमुख जीडी में ,दिनेश कुमार साहू सी आर एफ में ,तामेश्वर पटेल बीएसएफ ने, चिरंजीव देशमुख एयर फोर्स में, खिलेश्वर साहू अग्निवीर में , डोमेंद्र दिल्लीवार आईटीबी में , और गांव की बेटी पहली बार गांव का नाम रोशन करते हुए सुमन मंडावी तिब्बत पुलिस में सेवा दे रहे है। जयपुर में चाहे अंडमान निकोबार ,बीजापुर बस्तर राजस्थान , मणिपुर जम्मू कश्मीर, ऐसे कई स्थान में 14 वीर जवान मां भारती की सेवा में डटे हुए हैं। उन्हें आयोजक श्री समाज सेवी रमेश कुमार साहू द्वारा सम्मान पदक दिया। साथ ही ग्रामवासी के द्वारा सम्मान किया गया। जिसमे समय लाल ,पन्ना लाल ,कृष्ण पटेल ,पृथ्वी लाल , युगल देशमुख ,रूपनारायण देशमुख ,तुलसी निर्मलकर ,राम गुलाल पुष्कर देशमुख , लीलार देशमुख , केस राम देशमुख , अवध राम साहू, यादव प्रसाद , बालिश पटेल , राम पटेल ,लेमन साहू आदि गांव के युवा साथी मातृ शक्ति एवं गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page