बालोद। 6 नवंबर बुधवार को सुबह 12 बजे से पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक का आयोजन पेंशनर भवन शिकारीपारा बालोद में किया जा रहा है।डॉ. आर. एम. चावड़ा अध्यक्ष ने बताया माह नवंबर में सभी पेंशनरो का जीवन प्रमाण पत्र भराया जाना है अतः अपने साथ आधार एवं पेन कार्ड का फोटो कॉपी पी. पी. ओ. नंबर बैंक पास बुक का नंबर या फोटो कॉपी एक नवीनतम फोटो साथ लेकर आएंगे। जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध रहेगा और फार्म जमा हो जायेगा। बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होंगी l स्टेट बैंक शाखा बालोद में पेंशनरों हेतु एक अलग से काउंटर बैंक मैनेजर द्वारा खोली गई है। अतःसमस्त पेंशनर साथियों से निवेदन है उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान कर अपना जीवन प्रमाण पत्र अवश्य भरवा लें साथ ही अन्य जानकारी भी दी जाएगी।
