DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तार्री में खुला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, पूरे ब्लॉक का पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा यहां होगा इकट्ठा

गुरूर । गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तार्री में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। जहां पर गुरुर ब्लॉक के प्रत्येक गांव से इकट्ठा होने वाला कचरा पहुंचाया जाएगा। प्लास्टिक और पॉलिथीन को यहां के मशीनों से टुकड़ों में बांटकर फिर आगे फैक्ट्री में नए उत्पाद बनाने के लिए भेजा जाएगा। शुभारंभ पर पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू ने कहा कि यहां कचरा कलेक्शन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन होगा। कचरो के छटनी होगी। स्वच्छता समूह को इससे रोजगार मिलेगा। समूह को रिक्शा भी प्रदान किया गया है। गुरुर ब्लॉक का कचरा इसी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में आएगा। इसका संचालन स्थानीय महिला समूह को दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 लाख की लागत से इस यूनिट का निर्माण हुआ है। जिससे समूह के महिलाओं को आय का स्रोत भी मिलेगा।

गांव गांव में जो कचरा कलेक्शन होता है उन्हें सब यहां लाया जाएगा। प्लास्टिक कचरा के जरिए फिर वेस्ट मैनेजमेंट किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, जनपद सीईओ उमेश रात्रे सहित स्थानीय सरपंच राजकुमारी टंडन ,उप सरपंच आलोक पटेल सहित गौठान समिति के ग्रामीण और एकता समूह की महिला उपस्थित रहे। वही पंचायत सचिव नागेश पटेल ने बताया कि यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट है। जहां पर गुरुर ब्लॉक के विभिन्न गांव से समूह के जरिए जो भी कचरा कलेक्शन होता है वहां लाकर पॉलिथीन डब्बा और खड्डा आदि मशीन में डालेंगे ।एक मशीन पॉलिथीन को साफ करेगा एक मशीन पॉलीथिन और पुट्ठे को कटिंग करेगी। जो फिर सीधा फैक्ट्री जाएगा। वहां उसे गला कर नए प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। प्लास्टिक डिब्बों को एक मशीन के जरिए साइज को छोटे कर उसे भी बाहर फैक्ट्री में दूसरे उत्पाद बनाने के लिए ले जाया जाएगा। इसका संचालन एकता स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है ।

You cannot copy content of this page