DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टेंगना बरपारा में हुआ जिला विकास निधि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

गुरुर। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 की सदस्या व कृषि स्थायी समिति की सभापति ललिता पीमन साहू ने अपने जिला विकास निधि से अपने गृहग्राम टेंगना बरपारा में ठाकुर देवता के पास आहाता निर्माण, मिडिल स्कूल परिसर में पेवर ब्लॉक व चोरहा नाला में रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य प्रदान किया है। उक्त कार्यों का भूमिपूजन अध्यक्ष जिला भाजपा पवन साहू के मुख्य आतिथ्य व पूर्व विधायक प्रीतम साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू , जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता ईशा प्रकाश साहू , नंदकिशोर शर्मा , मेहत्तर नेताम , भुवन साहू , नरेंद्र साहू , जनपद सदस्या रेणुका रावटे , सरपंच पंवर सिंह यादव , बूथ अध्यक्ष पंकज साहू , चमन साहू, हिरदे लाल सिन्हा ,दिलेश्वर सिन्हा ,सहित पंचगण और ग्राम वासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page