DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये पब्लिक है सब जानती है – सरकार से धमतरी यातायात पुलिस को मिली शाबासी,लेकिन शहर में दम तोड़ रही यातायात व्यवस्था

दादू सिन्हा / धमतरी-शहर की लचर यातायात व्यवस्था के चलते कई जगहों पर आएदिन जाम की स्थिति बन जाती है.साथ ही यातायात व्यवस्था बेहतर नही होने के कारण शहर में आए दिन हादसे भी हो रहे है.शहर में चरमराई यातायात से लोगो को रोजना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.इन सब के बाद भी यातायात पुलिस की पीठ थपथापाई जा रही है.जिस पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे है कि आखिर शहर में बदतर हो चुकी यातायात व्यवस्था के बाद भी पुलिस मुख्यालय व्दारा किस आधार पर धमतरी यातायात की सराहना की जा रही है.


दरअसल पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में 13 जनवरी को विशेष पुलिस महानिदेशक आर.के. विज, यातायात के द्वारा परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात संजय शर्मा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क दुर्घटना को रोकने एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तैयार कार्य योजना की वर्चुअल समीक्षा की गई. इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने एजेंडा के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु किए गए प्रयासों एवं सुगम यातायात व्यवस्था व यातायात नियमों का पालन कराये जाने संबंधी की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया.साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हरसंभव प्रयास करते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाना बताया गया.जिस पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा समीक्षा पश्चात धमतरी यातायात के कार्यों की सराहना की गई है.


गौरतलब है कि यातायात पुलिस व्दारा रोजना शहर के मुख्य चौक चौराहों और शहर से बाहर यातायात व्यवस्था के नाम पर सिर्फ चालानी कार्रवाई की जाती है.वही दूसरी तरफ शहर में जगह जगह जाम लगी रहती है साथ ही कई जगहो पर बेतरतीब वाहने खड़ी रहती है.इस ओर यातायात पुलिस की ध्यान नही जाती.स्थानीय लोगो का कहना है कि शहर में सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस व्दारा कोई खास पहल नही किया जा रहा है.यातायात पुलिस महज चालानी कार्रवाई में ही मस्त रहती है.जिससे लोगो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है.इसके बाद भी यातायात पुलिस की सराहना होना समझ से परे है.

You cannot copy content of this page