DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारी शक्ति संगठन ने राजधानी के इस वार्ड में खोला रोजगार कार्यालय, सिलाई मशीन का किया वितरण…..

रायपुर-नारी शक्ति संगठन एक ऐसी पार्टी हैं जो विगत दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

नारी शक्ति संगठन द्वारा रोज़ाना विभिन्न मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके हक़ से रूबरू कराया जाता हैं, साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जाते हैं‌।

नारी शक्ति संगठन अब महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने प्रदेश के विभिन्न वार्डों में रोजगार कार्यालय खोलने की शुरुआत कर रही है।इसी कड़ी में सोमवार 10 जून 2024 को नारी शक्ति संगठन ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में रोजगार कार्यालय खोला है। सोमवार शाम 5 बजे टिकरापारा के श्री राम चौक साईं मंदिर के पास रोजगार कार्यालय की शुरुआत की है। कार्यालय उद्घाटन के समय नारी शक्ति संगठन की टीम के साथ वार्ड और आस पास से करीब 200 से 250 महिलाएं उपस्थित थी।
रोजगार कार्यालय की शुरुआत में नारी शक्ति संगठन ने ज़रूरतमंद महिलाओं को करीब 50 सिलाई मशीन बाटें और उक्त महिलाओं को ट्रेनिंग देने का वचन भी दिया।
नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अभी एक रोजगार कार्यालय से शुरुआत हो रही है, इसके बाद प्रदेश के लगभग सभी वार्डों और इलाकों में इस तरह के रोजगार कार्यालय खोले जाएंगे, जहां महिला सशक्तिकरण के साथ उन महिलाओं को रोजगार, उनके हक़ और अधिकार से रूबरू कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page