DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएसयूआई ने लगाया नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, सीबीआई जांच की उठी मांग

बालोद। एनएसयूआई द्वारा बालोद कलेक्टर में ज्ञापन देते हुए नीट एग्जाम के हाल ही में जारी हुए रिजल्ट पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट की परीक्षाएं 5 मई को पूरे देश भर में हुई। जिसके परिणाम 4 जून को आए। जो कि छात्रों के लिए अनपेक्षित थे ।जिसमें कई अनियमिताएं एवं घोटाले जैसे कि पेपर लीक शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस ‘पेपर लीक उद्योग’ की भूमिका उक्त रिजल्ट में साफ झलकती है। जिस कारण कई सवाल उत्पन्न होते हैं ।जो कि निम्न अनुसार है। जैसे नीट की परीक्षा के पैटर्न के अनुसार कुल अंक 720 में से 719 या 718 नंबर आना संभव ही नहीं। एजेंसी एनटीए के द्वारा जारी किए गए रिपोर्टकार्ड विश्वसनीय है या फिर उक्त रिपोर्ट कार्ड को शिक्षा माफिया व ‘पेपर लीक उद्योग’ में लिप्त लोगों के द्वारा मिली भगत हेरा फेरी की गई है। एक ही परीक्षा सेंटर से 5 से अधिक छात्रों का टॉप रैंक स्टूडेंट्स में होना सवाल खड़े करता है।.घोटाले की इस खबर को जानबूझकर छिपाने के लिए परिणाम को जल्दबाजी में चुनावी रिजल्ट के टाइम जारी किया गया ताकि यह मुद्दा गायब हो जाए।.सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, NET, CUET को प्राइवेट घोटालेबाज संस्था NTA के द्वारा ही संचालन किया जाता है प्राइवेट संस्था होने के कारण एवं उपरोक्त कृतियों के कारण, NTA की विश्वसनीयता पर कई सवाल खड़े होते हैं एवं शिक्षा माफिया व ‘पेपर लीक उद्योग’ के साथ NTA कि संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। नीट परीक्षा के आयोजन के साथ ही पेपर लीक के आरोप लग गए थे। सोशल मीडिया पर पेपर था। पुलिस ने कई राज्यों में लोगों को गिरफ्तार किया। पर फिर भी कोई एक्शन नहीं हुआ। उक्त विषय में बालोद जिला NSUI बालोद जिलाधीश को ज्ञापन सौप कर य़ह मांग करती है NTA के इस NEET घोटाले की CBI से जांच करवाई जाए व इस परीक्षा से पीड़ित छात्रों को उचित न्याय दिया जाए चाहे। उसके लिए परीक्षा वापस ही क्यों न आयोजित करवानी पड़े। इस दौरान बालोद NSUI जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय, विधानसभा अध्यक्ष लक्की सिन्हा, कुलदीप यादव, दौलत यादव, तिलक देशमुख, मयंक,देवेन्द्र साहू,दिव्यम शर्मा, एव अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page