DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू एवं जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

बालोद। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे स्वर्णिम काल के शपथ ग्रहण के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश,जिला,मंडल,बूथ के सभी भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी मोदी जी विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने के लिए लग गए है।

इसी कड़ी में जिला पंचायत बालोद की सदस्य सरल स्वभाव के धनी श्रीमती कृतिका सतानंद साहू ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण।
जनपद पंचायत बालोद के अधीनस्थ विभिन्न पंचायत, अरौद,लाटाबोड़ , पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया जहां पर मजदूरों के साथ आपस में बातचीत किये तथा मनरेगा कर्मचारियों को भी समझाइए। उन्होंने कहा की आप कार्य के लिए पानी का बोतल लेकर अवश्य आए हो सके जितनी जल्दी हो सके कार्य को पूरा कर आराम करें छांव पर बैठे ।मनरेगा मेट्रो के द्वारा बताए गए दिशानिर्देश का पालन करते हुए सरलता से सहजता से कार्य को पूर्ण करें ।
क्षेत्र के जनपद सदस्य सभापति महिला बाल विकास श्री हरिश्चंद्र साहू ने बताया कि इस कार्य के लिए लगभग 11 लख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है जिसमें 10 लाख मजदूर के माध्यम से एवं 1लाख मुरुम वगेरा के माध्यम से इस राशि को पूर्ण की जानी है। वही इस कार्य के निरीक्षण के लिए लगे हुए रोजगार सहायक एवं मेट समय पर पहुंचकर अपनी सारी जिम्मेदारी को निर्वहन कर रहे हैं। जानकारी मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने दी।

You cannot copy content of this page