DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर के पूर्व छात्रों ने 45 साल पुरानी दोस्ती को किया सेलीब्रेट,पुरानी बातो को याद कर हुए भावुक

रायपुर/ बालोद। राजधानी स्थित गवर्मेंट स्कूल के 78–79 बैच के स्टूडेंट्स ने 9 जून की शाम होटल एम्बेसडर में एकत्रित होकर अपनी 45 वर्ष पुरानी दोस्ती की यादें ताजा की। मिलन समारोह में रायपुर के साथ ही दुर्ग, बालोद (तत्कालीन दुर्ग जिला), धमतरी,के भी पूर्व छात्र सपरिवार शामिल हुए.राजधानी रायपुर के गवर्नमेंट स्कूल जिसे अब जयनारायण पांडेय शासकीय स्कूल के नाम से जाना जाता है,

पूर्व छात्र रविवार शाम एक निजी होटल में मिले जिसमें वषों पूर्व बीती स्मृतियों को सहेजा, कुछ छात्र तो एक दूसरे से 45वर्षों के बाद मिल कर भावुक हो रहे थे . आपस में पुराने दिन, पुरानी यादें ताजा हो रही थी एक दूसरे के साथ हंसी मजाक, का सिलसिला चलने लगा .कुछ छात्रों ने अपने गुरुजनों, पुराने किस्से

कहानियों,,रायपुर के पुराने स्थलों,पुरानी टाकीजों, उस जमाने की फिल्मों , की बातें यादें की .पुराने गाने गाकर भी पुराने माहौल को वापस संजोया .

मिलन समारोह में डॉ दिनेश मिश्र,जुगल किशोर सिन्हा, शैलेंद्र रिछारिया, राजेंद्र पाटिल,अविनाश शुक्ला, दिलीप वर्मा, विजय श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, श्यामलाल रावत,योगेश भावे, राजेश पांडे, निर्मल प्रजापति, मोहम्मद शकील, अनूप बाजपेयी, अरुण सक्सेना,गिरधारी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अप्पा राव, सुनील गवाई,सहित सभी के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे
श्री शैलेन्द्र रिछारिया एवम श्री राजेंद्र पाटिल के विशेष प्रयासों से 45 वर्ष पुराने अधिकांश साथियों को एकत्रित हुए.
सर्वप्रथम सभी दोस्तों के अलावा उनके बच्चों ने भी अपना परिचय दिया। तत्पश्चात शैलेन्द्र रिछारिया, श्री राजेंद्र तिवारी, श्री योगेश भावे,अप्पा राव, राजेश पांडे, अविनाश शुक्ल दिलीप वर्मा ,श्रीमती भावे के अलावा श्री इकबाल की पुत्री औरिन फातिमा ने बेहतरीन संगीत की प्रस्तुतियां दीं। श्रीमती कल्पना सिन्हा ने छत्तीसगढ़ी प्रहसन के द्वारा तथा अविनाश शुक्ल ने स्कूल के दिनों के पुराने संस्मरणों को याद कर सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर किया।श्री श्यामलाल यादव की पुत्री योगिता रावत ने बेहतरीन मंच संचालन किया,श्री जुगल किशोर सिन्हा की पुत्री शुभ्रा ने यादगार लम्हों को कैमरे में कैद कर आयोजन को सफल बनाया।उपस्थित बच्चों ने अपने परिजनों की इस 45 वर्ष पुरानी दोस्ती से प्रेरणा लेकर अपनी दोस्ती को भी इसी तरह अविस्मरणीय बनाने का वादा किया।

You cannot copy content of this page