जैन युवा शक्ति एवं युवा मित्र क्लब चला रही अभियान जीवनदान, कामगारों के सायकलों में लगा रहे माइक्रो रेडियम



बालोद । जैन युवा शक्ति एवं युवा मित्र क्लब के संयुक्त प्रयास से बालोद शहर सहित आसपास के सभी मुख्य बाजारों में अभियान जीवनदान चलाया जा रहा है। इस अभियान जीवनदान के विषय पर जानकारी देते हुए पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन मोनू एवं अधिवक्ता हरीश दुबे ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पूर्व भी हमारे द्वारा यह अभियान चलाया गया था । जिसमे बालोद में अपने नित्य कार्यो से आने वाले सायकल चालको के सायकल के पीछे माइक्रो थ्रीडी रेडियम पट्टी लगाकर उनके साथ होने वाले आकस्मात दुर्घटना को रोकने का एक छोटा सा प्रयास है। यह रेडियम लगभग 100 मीटर दूर से ही लाइट पड़ते ही चमकने लगता है। जिससे सायकल के पीछे आने वाले सभी वाहन चालकों को यह स्पष्ट हो जाता है कि आगे कोई सायकल चालक जा रहा है। रात के अंधेरे में अधिकतर सायकल चालको को पीछे से वाहन चालकों के ठोकर से घायल होने या काल के गाल में समाते देखा गया है। ये प्रयास उनके जीवन को बचाने में कारगर साबित होगा। जैन युवा शक्ति के सचिव शुभम श्रीश्रीमाल ने बताया कि बालोद शहर में लगभग 600 से अधिक सायकलों में अब तक रेडियम की पट्टी लगाई जा चुकी है। जिसमे बालोद शहर में आने वाले लोगो के सायकलों पर वर्तमान में लगाया गया है। अब हमारा प्रयास बालोद के सभी राइस मिल आरा मिल एवं अन्य कारखानों मकान निर्माण के जगहों रेलवे रैक पॉइंट पर जाकर वहां के मजदूरों के सायकलों पर रेडियम लगाने का काम करेंगे। फिर इसका विस्तार करते हुए बालोद जिले के अन्य कस्बो बाजारों में भी पहुंचेंगे । इस अभियान में युवा मित्र क्लब के ढालेश दिल्लीवार हरीश दुबे हिमांशु आर्या आकाश श्रीवास्तव अंगद साहू सोनू सोनकर मयंक योगी सुरेंद्र साहू कुणाल ठाकुर एवं जैन युवा शक्ति के सदस्यों का योगदान मिल रहा है।

You cannot copy content of this page