DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा में निपानी की टीम अव्वल

बालोद।ग्राम भोइनापार में महाकाल आरसीबी एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई को मैच का शुभारम्भ नवीन ग्राम पंचायत मैदान किया गया । जिसमें फाइनल मुकाबले मैच में निपानी की टीम अव्वल रही, वही उपविजेता लाटाबोड़ द्वितीय एवं तृतीय पुरुष्कार आलीखूंटा ने मैच जीती। जिसमे प्रथम पुरुष्कार 5001 रुपये एवं द्वितीय पुरुष्कार 3001 रुपये तथा तृतीय पुरुष्कार 2001 रुपये समिति द्वारा नगद एवं विभिन्न आकर्षक उपहार शील्ड प्रदान मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच श्यामा बाई मारकंडे ने की । समिति के कप्तान चिम्मन यादव अध्यक्ष युवराज साहू, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू,कोषाध्यक्ष भावेश कुमार साहू, फलेन्द्र कुमार साहू, देवनारायण साहू, भूपेंद्र कुमार डिकेशवर, अविनाश यादव हनेश चंद्रवंशी, कामेन्द्र यादव, भावेश गंगबेर, निर्मल यादव, गणेश्वर ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी योगदान दी, कार्यक्रम का आंनद लेने बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page