DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रासेयो स्वयंसेवियों द्वारा गर्मियों में पशु पक्षियों के लिए किया जा रहा है दाना पानी की व्यवस्था

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविधालय राजनांदगांव के प्राचार्य डाॅ. अंजना ठाकुर जी के मार्गदर्शन एवं रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि जी व प्रो.करुणा रावटे जी के नेतृत्व में स्वयंसेवियों द्वारा कबाड से जुगाड के द्वारा अनुपयोगी बोतलों एवं तेल टीपा के माध्यम से बढ़ते तेज धूप व गर्मी को ध्यान में रकजते हुए पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था की गयी। गर्मियों के शुरुवात से ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों द्वारा पशु पक्षियों के लिए निरंतर विभिन्न सेवा कार्य कोया जा रहा है। क्योंकि जल की आवश्यकता सभी छोटे बड़े जीव जंतुओं को होती हैं और ज्यादातर गर्मी के दिनों में। स्वयंसेवियों का कहना है की गर्मियों में तो इंसान की हालात ख़राब हो गयी है तो ये तो बेजुबान जानवर है इसी सेवा भावना के साथ निरंतर सेवा कार्य जारी है। और स्वयंसेवियों द्वारा सन्देश दिया गया की बढ़ते गर्मी को यदि भविष्य में कम करना हो तो कम से कम 1 – 1 पौधा लगाएं और उसे बड़ा करने का संकल्प लें जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित हो। इस अभियान में स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर , स्वयंसेविका दिव्या यादव, योगिता , नीतू के साथ साथ पुरे इकाई के स्वयंसेवी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

You cannot copy content of this page