DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्री विष्णुधाम महायज्ञ मंदिर परिसर जिला सहकारी कैन्द्रीय मर्यादित बैक शाखा ओटेबंद में आम जनों और राहगीरों के लिए खुला प्याऊ घर

अंडा/ बालोद। इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। दोपहर में जरूरी काम से निकले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए श्री विष्णुधाम महायज्ञ मंदिर परिसर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक ब्रांच शाखा ओटेबंद के पास स्वंय सेवकों का विभिन्न लोगो के योगदान से प्याऊ घर खोला गया है। जहां पर आम जनों और राहगीरों को ठंडा पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। डा.पिलेश्वर साहू , पुरुषोत्तम चंद्राकर, पूर्व सरपंच खेमन लाल चंद्राकार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आन जनों और राहगीरों को ठंडा पानी के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए प्याऊ घर खोला है। इस मौके पर पुरुषोत्तम चंद्राकर, डा.पिलेश्वर साहू,पूर्व सरपंच जीवन लाल साहू, पूर्व सरपंच खेमन लाल चंद्राकार, यशवंत, अनुप,वासुदेव, गिरधारीलाल, हीरा लाल,राजू,रिकू, दीनदयाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page