DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोइनापार में धूमधाम के साथ मनाई छेरछेरा पर्व

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद सहित नगर एवं अंचलों में छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां छोटे-छोटे बच्चों ने प्रत्येक घरों में जाकर दान मांगा। वहीं लोगों ने दान के रूप में धान, पैसा आदि दान करते नजर आए। यह दान पुण्य का पर्व माना जाता है। कई जगह सामूहिक गीत गाते हुए अरन बरन कोदो दरन, जबहे देबे तभहे टरन का गीत गाते हुए खुशी से बच्चों के चेहरे में मुस्कान नजर आई । भोईनापार के गीतिका साहू, अन्नू मंडावी, विद्या चंद्रवंशी, योगिता साहू, करिश्मा साहू, पायल साहू ने कोई टोकरी तो कोई थैला लेकर धान मांगने घरों घर पर बच्चे और युवा भी घरों में देर शाम तक पहुंचते रहे।भोईनापार सहित मोंगरी,परसाही खपरी, सलौनी, लाटाबोड़ , अन्य ग्रामो मे छेरछेरा की धूम रही, वही बाजे गाजे के साथ नृत्य करते नजर आये।

You cannot copy content of this page