DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भिलाई के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधि पर आधारित बाल अभिव्यक्ति का आयोजन

अर्जुन्दा ।बालोद जिला विकासखंड गुण्डरदेही के अंतिम छोर में बसे ग्राम भिलाई के शास.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा

सांस्कृतिक गतिविधि आधारित बाल अभिव्यक्ति का मंचीय प्रस्तुति काआयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य :-

 सांस्कृतिक गतिविधि आधारित बाल अभिव्यक्ति आयोजन के सम्बंध में आर.एल. बन्जारे प्रधान पाठक ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत  बच्चों में शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक लोक परम्परा परिचित कराते हुए उनके अन्दर छुपे कला के क्षेत्र मे दक्षता, कौशल, प्रतिभा को मंच के माध्यम से सामने लाना है।जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास हो सके।

बाल अभिव्यक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ आमन्त्रित अतिथियों द्वारा आराध्य देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया।

स्वागत भाषण वरिष्ठ शिक्षिका तेजिन्दर कौर ने दी व उन्होंने कहा कि कक्षा पहिली से आठवीं तक के बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधि के अंतर्गत सह संज्ञानत्मक क्षेत्र में ग्रेडेशन देना होता है, साथ ही पालक उन्मुखीकरण को ध्यान में रखकर किया गया है।

कार्यक्रम के अतिथिगण रहे

उमेश कुमार ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत भिलाई, जनक लाल साहू अध्यक्ष शाला प्रबन्धन समिति, के.लता वेणुगोपाल प्राचार्य ,मनोज पटेल उपसरपंच,सुनील कुमार साहू, ओंकार सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य, भूपेश साहू सचिव ,शाला प्रबन्धन समिति के सदस्य अतिथि गण की गरिमामय उपस्थिति रही।

बच्चों में रहे विशेष उत्साह

शिक्षक राजू गुप्ता के भाव पूर्ण नृत्य निर्देशन एवम मंच संचालन में बच्चों ने अपने कला अभिव्यक्ति प्रतिभा को मंचीय प्रस्तुति प्रेरक मनमोहक गीत नृत्य दी जिसमे भक्ति गीत,धरती बन्दना,गीत ए मितवा,बाहुबली, आमा पान के पतरी, सोहर गीत जैसे लोक परम्पारिक गीत व नाटक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बाल अभिव्यक्ति में रहे विशेष योगदान

यमुना रामटेके प्रधान पाठक प्राथमिक शाला,रेणुका साहू शिक्षिका,ओमप्रकाश देवांगन,पोषण लाल देशमुख शिक्षक,बाबू लाल साहू, प्रेमलता निषाद,पालकगण एवम छात्र छात्राओं का विशेष सहभागिता व सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page