DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव में हुआ रामचरित मानस का पाठ

बालोद। आयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में समूचा भारत ही नहीं विश्व भी राम मय हो गया है इसी तारतम्य में बैगलेस डे शनिवार को बच्चों का सह-शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत सबके आदर्श भगवान प्रभु श्री राम के जीवन से परिचित कराने गोस्वामी तुलसीदासकृत रामचरित मानस का संगीतमय पाठ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव में किया गया।

जिसमें दरबारी नवागांव के मंडली द्वारा रामचरित मानस के आयोध्याकाण्ड का भावमय एवं भक्ति मय पाठ किया गया।जिसमें राम के चरित्र को बच्चों के बीच व्याख्याकार श्री रेवा उर्वशा द्वारा भावपूर्ण तरीके से परोसा गया एवं बच्चों को राम जैसे मातृ-पितृ आज्ञा के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चे राम के भक्तिमय भजनों को सुनकर गुनगुनाते झूम उठे। रामचरित मानस के पाठ करने एवं बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाने व संस्कृति से जोड़ने के प्रयास से शाला प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री फागूरामबढ़ई,श्रीमती मनभोतिन टांडिया, श्रीमती पदमा साहू ,सरपंच श्री गिरिश निर्मलकर जी द्वारा हर्ष वक्त किया गया ।रामचरित मानस के पाठ आयोजन कराने के प्रमुख सूत्रधार श्री बी.आर.साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला दरबारी नवागांव,सेवा निवृत्त प्रधान पाठक श्री निर्मलकर ,शिक्षिका वसुधा पांडेय ,शिक्षक श्री गिरीश निषाद , एस.के मण्डलोई , ओ.पी. देशमुख एवं बालमुकुंद भूआर्य रहे।।शाला नायक एसू कुमार, छात्र सीतम कुमार, राहुल कुमार, वोमन कुमार, कु.डिम्पल साहू, कु.आशा ,कु.गरिमा, कु. भुनेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।।

You cannot copy content of this page