DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समुदाय ,पालकों व अध्यापकों के देख रेख में शाला प्रांगण सिब्दी में किया गया स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

बालोद। शास प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिब्दी में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गणों,शिक्षकों व सफाईकर्मीयों व बच्चों के द्वारा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों किया गया ।


शाला को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया में प्रार्थना सभा का सफाई,कीचन गार्डन में सब्जियों का रोपन,शौचालय मूत्रालय से पानी निकासी हेतु नाली निर्माण किया गया । 23 दिसंबर 2023 को शास पू मा शाला सिब्दी में प्र पा श्री किसुन राम ठाकुर का विदाई समारोह आयोजन होने के कारण भी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजन किया गया । स्वच्छता कार्यक्रम में पालकों व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टोमन लाल साहू,इंदरमन साहू,भूषन देशमुख,गजेन्द्र देशमुख,पुनीत राम पटेल,भारती ठाकुर,इंद्राणी साहू, पुष्पा साहू,रानी साहू ,संध्या यादव,आदि सदस्य उपस्थित रहे।
शिक्षक गणों में शास पू मा शाला सिब्दी के संस्था प्रमुख एस के सेन ,तोमिन गौतम,सुरेन्द्र देवांगन,दुर्गेश ठाकुर, इंद्रपाल देवांगन की उपस्थिति में उक्त आयोजन हुआ।

You cannot copy content of this page