DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता ग्राम धोबनपुरी में संपन्न

गुरुर। संकुल केन्द्र छेड़िया का संकुल स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता ग्राम धोबनपुरी में हुआ। दो दिवसीय खेल में 4 प्राथमिक एवं 02 पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने भाग लिया। प्राथमिक विभाग में 87 अंक लेकर प्राथमिक शाला धोबनपुरी प्रथम स्थान तथा 71 अंक लेकर प्राथमिक शाला छेड़िया दूसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक शाला में 197 पूर्व माध्यमिक शाला छेड़िया प्रथम एवं 86 अंक लेकर पूर्व माध्यमिक शाला धोबनपुरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साँस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक गीत में प्राथमिक शाला छेड़िया प्रथम एकल गीत तथा प्रहसन में प्राथमिक शाला धोबनपुरी प्रथम स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक शाला छेड़िया का तीनों साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल समन्वयक रोहित कुमार डड़सेना ने बताया कि बालक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित करने में दोनों शाला प्रबंध समितियों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। खेल प्रतियोगिता में कुंती रावटे सरपंच ग्राम पंचायत धोबनपुरी ,संतोष कुमार साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत धोबनपुरी, कुरनलाल सार्वा , अनिल कुमार साहू खिलू राम साहू , नारद राम यादव छगनलाल साहू, विवेक दास महंत, भुवन लाल खरांशु , ताजेश कुमार हिरवानी प्रधान पाठक पूमाशा धोबनपुरी , पन्ना लाल गंगबेर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धोबनपुरी , उत्तम कुमार साहू , संजय साहू , गोपाल मंडावी , देवेन्द्र ठाकुर ,यूरानी साहू , मेनका कटेन्द्र , संतोष राव कृदत्त , हेमलता पवार , पुष्कर साहू , राजकुमार पांडे , गोवर्धन गर्ग , लुकेश्वर नेताम , वंदना साहू का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page