DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल केंद्र पटेली के ग्राम पेंड्री में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

बालोद। 15 दिसम्बर शुक्रवार को संकुल केंद्र पटेली के वनांचल ग्राम पेंड्री के खेल मैदान में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ।

जिसमे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों ने कबड्डी खो खो लम्बीकुद, गोली चम्मच रस्सीकूद, फुगड़ी,रस्सा खींच,लंबी कूद, सुरीली कुर्सी, मेढ़क दौड़, आलू दौड़, रिलेरेश सुई धागा,गोली चम्मच,योग व्यायाम,फुटबॉल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

उपस्थित मुख्य अतिथि क्षेत्र के जनपद सदस्य टेमिन निषाद ने खेल भावना से खेल खेलने की बात कही। विशिष्ट अतिथि सरपंच ग्राम पेंड्री रामप्रसाद दर्रो उपसरपंच डोमेश्वरी केराम ग्राम पटेल सबल सोरी ने बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमारे जीवन का विशिष्ट अंग है हमे नियमित योग व्यायाम खेल खेलनी चाहिए।जीवन मे खेल का महत्वपूर्ण आवश्यक है इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहते है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे संकुल प्रभारी सह प्राचार्य जे एल भुआर्य ने कहा कोरोना काल के बाद हो रहा यह खेल बच्चो के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा। सम्पूर्ण खेल के संचालक संकुल समन्वयक संकुल केंद्र पटेली बसंतमणी साहू ने बताया संकुल केंद्र पटेली के पांच प्राथमिक दो माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 448 बच्चो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन समस्त बच्चो व आगन्तुक शिक्षको को आयोजक ग्राम वासियों द्वारा दोपहर का सामूहिक भोज , एवं बच्चो के विश्राम के लिए उचित आवास व्यवस्था उपलब्ध कराया गया जोकि काफी सराहनीय एवं प्रेरक है। इस स्तर के प्राथमिक विभाग में प्रथम स्थान प्राथमिक शाला पचेड़ा , माध्यमिक विभाग में पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा के ने बाजी मारी इन चयनित बच्चो का जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे।
संकुल स्तर के इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता को निर्विवाद सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों-वालिंटियर नियुक्त नवयुवकों एवं निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका अदा करने में शिक्षक बी एल निषाद डॉ सुरेश कुमार,नकुल राम अलेन्द्र, जे एल मसियारे, लिकेश कौमार्य,बसंत कुमार तारम गोपिका राजपूत विद्या भुआर्य आसीम भुषाखरे, पवन कुलदीप सोमेश्वर देव् कोर्राम यश्वनी सेन उषा काँगे ललित ठाकुर त्रिवेणी चौरका मंजू धुर्वे हेमन लाल उर्वसा गायत्री यादव दीपक साहू सीमा नागवंशी सहित स्वास्थ्य विभाग से गीतांजली साहू समेत स्कूली बच्चों ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लेवन सोरी गिरवर सरपे नंद कुमार साहू जैत राम बढई गिरजा निषाद रेखा साहू राजीव युवा मितान अध्यक्ष राजेश सोरी एवं टीम समेत ग्रामवासियों की उपस्थिति बेहद अहम रही।

You cannot copy content of this page