बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम पोंडी (पड़कीभाट) में 10 से 18 फरवरी श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन कर्ता चार साल की बेटी वैष्णवी मिश्रा लाडो हैं। मिश्रा परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में प्रवचनकर्ता प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित श्री युत युवराज पांडे, श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर जिला गरियाबंद होंगे। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर हो रहे इस आयोजन के मुख्य यजमान एमन मिश्रा और एकता एमन मिश्रा हैं। 9 फरवरी को महाराज जी का आगमन बालोद जिले में होगा। गंगा मैया मंदिर झलमला से उनका स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात 10 फरवरी शनिवार को पीठ स्थापना, कलश यात्रा 108 कलश के साथ, वेदी पूजन, देवी भागवत महात्म्य बताई जाएगी। 11 फरवरी रविवार को शिव नारद संवाद, सृष्टि निरूपण, मधु कैटभ , हयग्रीव अवतार के बारे में बताया जाएगा 12 फरवरी सोमवार को व्यास तपस्या, शुकदेव जन्म, बुद्ध की कथा, सुद्युम्न इला चरित्र, 13 फरवरी मंगलवार को ब्रह्मा विष्णु महेश की दीक्षा, महा रूद्राणी की कथा, प्रहलाद चरित्र, 14 फरवरी बुधवार को संपूर्ण महाभारत की कथा, ध्रुव संधि की कथा, सुदर्शन चरित्र, 15 फरवरी गुरुवार को नवरात्र पूजन विधान, कुंवारी पूजन विधान, सुशील वैश्य की कथा, राम की शक्ति पूजन, 16 फरवरी शुक्रवार को नर नारायण की कथा, भृगु श्राप , चैक्सी अवतार की कथा, शिव सती प्रसंग, शिव पार्वती विवाह, 17 फरवरी शनिवार को महिषासुर की कथा, रक्तबीज वध, चंड मूंड वध, शुंभ निशुंभ वध, सभी दैत्यों का वध, सूरत समाधि की कथा, एवं चढ़ौत्री होगी। 18 फरवरी रविवार को गीता प्रवचन, गीता दान, विल्व वर्षा और प्रसादी वितरण होगा। 17 फरवरी शनिवार को महाष्टमी हवन यज्ञ, सहस्त्र धारा शाम 4:00 बजे से होगी। साथ ही 18 फरवरी को नौ कन्या भोज और 19 फरवरी को नगर भ्रमण एवं विसर्जन होगा। यजमान एमन मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी पर माता वैष्णवी की कृपा है और बेटी सहित पूरे परिवार की इच्छा के अनुरूप यह श्रीमद् देवी भागवत कथा कराया जा रहा है। साथ ही इस आयोजन के पीछे उनका उद्देश्य बेटियों को बढ़ावा देना भी है। ताकि समाज में बेटा बेटियों के प्रति फर्क दूर हो। प्रसिद्ध कथा वाचक श्री युत युवराज पांडे की कथा का आप श्रवण उनके यूट्यूब चैनल बोल कालिया पर भी लाइव देख सकेंगे। समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहे उक्त कथा का समय दोपहर 12 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित रहेगा। साथ ही सुबह 7 से 10 बजे तक पूजा भी होगी।
पोंडी में श्रीमद् देवी भागवत कथा 10 से 18 फरवरी तक, तैयारी शुरू, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित श्रीयुत युवराज पांडे होंगे
