12 दिसंबर को बालोद में बंद रहेगी बिजली,,, विभाग ने बताया ये कारण!



बालोद। बालोद उपकेंद्र से निकलने वाली 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र के विभिन्न क्षेत्रों में 12 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद वितरण केंद्र के अंतर्गत ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करने एवं नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य किया जाना है। जिसके अंतर्गत 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली समस्त 11 के.व्ही. पाररास एवं बघमरा फीडरों की विद्युत आपूर्ति 12 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक बंद रहेगी। इसके अंतर्गत सदर रोड, पाण्डेपारा, पाररास, मधुचैक, नयापारा एवं लोहारा रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 11 के.व्ही. झलमला एवं बालोद (श) फीडरों की विद्युत आपूर्ति 12 दिसम्बर को दोपहर 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक बंद रहेगी। इसके अंतर्गत जिला अस्पताल, दल्लीचैक, गंजपारा से सुमीत बाजार, दुर्ग रोड से स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page