जिले से देवरी द स्कूल के छात्रों का हुआ नेशनल में चयन,जिले के 05 स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा 31 वे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कॉंग्रेस में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में किया गया प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण



बालोद। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है तथा राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बच्चों को एक अवसर प्रदान करती है, कि वे नई खोज कर सकें, अपनी वैज्ञानिक चेतना को समझे एवं ज्ञान का इस्तेमाल कर अपने विचारों की सत्यता को परख सकें।


मुख्य कथानक का विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है तथा इसके अंतर्गत पांच उपविषय – अपने परितंत्र को जानना, स्वास्थ्य और पोषण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार था।
31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023-24 का राज्य स्तरीय आयोजन 07 एवं 08 दिसंबर को पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर में किया गया। यह आयोजन दो वर्गों में आयोजित होता है कनिष्ठ वर्ग 10 से 14 आयु वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभागी होते है। राज्य स्तरीय आयोजन में बालोद जिला के 05 बाल वैज्ञानिक सम्मिलित हुए। जिसमे से देवरी द स्कूल के छात्र नीलकमल का नेशनल में चयन हुआ है,, मार्गदर्शक शिक्षिका जयंती रॉय है छात्र अब आगे अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन नेशनल में करेगा,, जिला एवं शाला का नाम नेशनल तक पहुँचायेगा ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के पी साव एवं जिला समन्वयक एन के गौतम ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए प्रोत्साहित किया एवं शुभकामनाये दी हैं , साथ ही सभी को हर्ष हुआ है सभी ने इस उपलब्धि पर छात्र , मार्गदर्शक शिक्षक एवं शाला परिवार के शुभकामनाएं प्रेषित की है |
राज्य स्तर पर प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण निम्न के द्वारा किया गया

नीलकमल देवरी (द) आशीष यादव देवरी (द) मार्गदर्शक शिक्षिका जयन्ती राय
जागृति सिन्हा झलमला मार्गदर्शक शिक्षिक वीरेन्द्र पटेल
आदर्श यादव और तुषार गावरे सेजेस हिंदी मीडियम मार्गदर्शक शिक्षक मूलचंद साहू बालोद एवं
सोनाली और तेजस्वी बड़गांव मार्गदर्शक शिक्षिका कादंबिनी यादव |


विदित है कि जिला समन्वयक एन के गौतम इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे है अतः यह आयोजन उनके जिला समन्वयक के रूप में उनके लिए अंतिम आयोजन था जब से बालोद जिला बना है तब से एनके गौतम ही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते आये है अब आगे इस दायित्व के निर्वहन के लिए बी एन योगी व्याख्याता भौतिकी, कन्या शाला बालोद को को जिला समन्वयक एवं कादम्बिनी यादव व्याख्याता जीवविज्ञान स्कूल बड़गाँव को जिला एकेडमिक का
कार्यभार जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एवं आदेशानुसार सौपा गया है | सेवानिवृत्त के लिए एनसीएससी मंच से भी श्री गौतम का सम्मान किया गया। सभी ने कहा उनके कार्यकाल में कई नेशनल सलेक्शन के साथ अंतिम भी नेशनल चयन हुआ ,इसतरह से शानदार सेवानिवृत्त हो रहे है।

You cannot copy content of this page