DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शनिवार रहा खास,,, स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलग अलग किरदारों में पहुंचे बच्चे

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में शैक्षिक नवाचार एवं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय समय पर शिक्षकों के द्वारा विविध शैक्षिक गतिविधियाँ कराई जाती हैं।

इस बार शनिवार बाल सभा पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने घर से विविध परिधान पहनकर आए थे।

प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने बताया कि एक दिन पूर्व आयोजन की जानकारी बच्चों को दिया गया। साथ ही उन्हे ड्रेस दिया।

पालकों ने तैयार कराकर स्कूल भेजे थे। कृष्ण बने थे वासुदेव गंगवंशी , बलराम दक्ष कुमार , शंकर प्रवीण कुमार , हनुमान बने थे।

रोहण तथा मिथिल आदिवासी परिधान पहने थे। जतिन एवं नोमेश हीरो बने थे दिव्यांशू एवं नर्स बनी थी नोविया। इस कार्यक्रम प्रथम स्थान पर कृष्ण के वेशभूषा पहने वासुदेव रहे। द्वितीय आदिवासी वेशभूषा में जतिन एवं नोमेश रहे। इस अवसर पर गौतम मरकाम सहायक शिक्षक , शकुन्तला गंगवंशी , मेला बाई , सुकली बाई , रजमत कोवाची ,शिवबती विश्वकर्मा ,पेमन सेन , नीलेश सेन , गौकरण हिड़को उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page