‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में संविधान दिवस की शपथ ’’



गुण्डरदेही । शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में संविधान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संविधान दिवस के महत्व को समझाते हुए प्राचार्य डॉ.डी.आर.मेश्राम ने छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलायी तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस आयोजन में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संविधान के महत्व एवं उसकी विशेषताओं की जानकारी प्रदान की। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘‘भारतीय विविधता में संविधान की आवश्यकता एवं महत्व’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। बी.एससी. भाग-तीन के छात्र चन्द्रशेखर ने स्वरचित कविता के माध्यम से संविधान के निर्माण को चिन्हांकित किया। बी.ए.भाग-दो की छात्रा हेमा देवांगन तथा बी.एस.सी. भाग दो की छात्रा लैना आडिल ने अपने भाषण में विविधता के मध्य मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के तालमेल के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.आर.मेश्राम ने प्रतिभागियों की सराहना की तथा छात्र-छात्राओं को भाईचारे के साथ रहने तथा सेवा के लिए प्रेरित किया।

You cannot copy content of this page