DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सकरौद में हुआ आनन्द मेले का आयोजन

बालोद।:”संकल्प एक प्रयास” जो एक स्वयं सेवी संस्था है, जो कोरोना के बाद बच्चों के शैक्षणिक स्तर को उठाने के लिए गाँवो के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान कराती है, बच्चों को खेल खेल के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है जहाँ उनका सर्वांगीण विकास मुख्य उद्देश्य होता है। ग्राम सकरौद के सेंटर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चे एवं उनके पालकगण तथा ग्राम वासियों ने बढ़चढ़ का भाग लिया। बच्चों के लिए खेल का भी आयोजन किया गया था। उसके बाद फिर खाने का स्टाल लगाया गया। जिसमें मौसमी फल एवं विभिन्न प्रकार के पकवान बच्चों के द्वारा बनाया गया। जिसका सभी ने आनंद उठाया।

You cannot copy content of this page