DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 01 लाख 18 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

बालोद।
बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 194 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 33 हजार 934 किसानों द्वारा कुल 01 लाख 18 हजार 996 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 261 करोड़ 65 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 41 हजार 437 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 29 हजार 407 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 89 हजार 589 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगमी खरीदी दिवस हेतु 3618 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 14 हजार 713 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

You cannot copy content of this page