DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने 37वाँ नेशनल गेम्स में शामिल होने वाले कलारिपयाट्टू मार्शल आर्ट के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

जिले के खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की

बालोद।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज अपने कक्ष में गोवा में आयोजित 37वां नेशलन गेम्स में शामिल होने वाले बालोद जिले के कलारिपयाट्टू मार्शल आर्ट के प्रतिभागियों से भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि गोवा में आयोजित 37वां नेशनल गेम्स के दौरान बालोद जिले के प्रतिभागियों कलारिपयाट्टू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस दौरान जिले के सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने बालोद जिले के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी सराहना की है। श्री शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आप लोगों के बेहतरीन प्रदर्शन एवं उपलब्धि से बालोद जिला गौरवान्वित हुआ है। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कलारिपयाट्टू मार्शल आर्ट के कोच श्री लखन कुमार साहू एवं श्रीमती हरबंश कौर सहित बालोद जिले के कलारिपयाट्टू खिलाड़ी मिलन मरई, गगन सोनी, त्रिवेणी, खुशी, खिलेश्वरी एवं डोमेश्वरी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page